{"_id":"6a0b7339005ddbc9f200a0c6","slug":"ipl-matches-boost-tourism-business-kangra-news-c-95-1-kng1046-235301-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पर्यटन कारोबार को चार चांद लगा गए आईपीएल के मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पर्यटन कारोबार को चार चांद लगा गए आईपीएल के मैच
Tue, 19 May 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 19 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
-होटल मालिकों, ढाबा संचालकों, दुकानदारों और टैक्सी ऑपरेटरों की रही चांदी
-अंतिम मैच में एक दिन पहले पैक हो गए थे धर्मशाला के होटल
-कारोबारियों को क्वालीफायर मुकाबले के दिन भी ऐसा ही रहने की उम्मीद
-- -- -- -- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल के तहत खेले गए तीन लीग मुकाबले पर्यटन नगरी को करोड़ों रुपये की आय दे गए। इन मैचों से होटलों सहित ढाबा संचालकाें, छोटे-बड़े दुकानदारों और टैक्सी कारोबार को भी राहत मिली है। पर्यटन कारोबार से जुड़े हितधारकों की मानें तो 11 मई को क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेले गए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच से धर्मशाला-मैक्लोडगंज में पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलना शुरू हुई थी।
इसके बाद 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमियों व पर्यटकों से पर्यटन नगरी पैक हो गई थी। रविवार को खेले गए पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरु के मैच से ठीक एक दिन पहले ही धर्मशाला के होटल एडवांस में पैक हो गए थे। मैच के दिन भी यह सिलसिला बरकरार रहा। हालांकि अब पर्यटन कारोबारियों को 26 मई को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले प्लेऑफ मुकाबले से भी ऐसे ही कारोबार की उम्मीद है।
-- -- -- --
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेले गए तीनों मैचों के दौरान पर्यटन नगरी के होटलों में बहुत अच्छी ऑक्यूपेंसी रही है। इससे अनुमान है कि यहां करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ है। हालांकि यह कितना है इसके बारे में फिलहाल बताना मुश्किल है। -राहुल धीमान, अध्यक्ष, स्मार्ट सिटी होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला
विज्ञापन
तीनों आईपीएल के मैचों में टैक्सी कारोबार अच्छा रहा है। टैक्सी चालकों का काम चला रहा लेकिन यहां की बदहाल सड़कों के कारण लगने वाले जाम के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा है। -कपिल देव, अध्यक्ष, टैक्सी यूनियन धर्मशाला
तीनों मैचों में अच्छा कारोबार रहा है। हालांकि रविवार को खेले गए पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरु के मैच के दौरान कारोबार अन्य दोनों मैचों की अपेक्षा अधिक रहा है। -अनुज कश्यप, अध्यक्ष, व्यापार मंडल कोतवाली बाजार, धर्मशाला