भवारना (कांगड़ा)। पारस पब्लिक स्कूल भवारना में चेस अकादमी नादौन की ओर से आयोजित इंटर स्कूल रैपिड चेस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें करीब 12 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने टीम के सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके योगदान से भवारना क्षेत्र में ऐसे आयोजन हो रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को क्रमश: 5000, 2500 और 1500 रुपये देने की घोषणा की। प्रतियोगिता को सुचारु रूप से चलाने के लिए चैसोलोजी चेस अकादमी के मुख्य निर्णायक किशन चंद विशेष रूप से मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता अंडर-11, अंडर-13 और ओपन के बीच पांच वर्गों में हो रही है। अंडर-11 प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल भरौली के छात्र विहान कंठवाल, ईशाना शर्मा और माउंट कार्मल स्कूल पालमपुर की अनन्या ने अपनी बढ़त बनाई हुई है। इस अवसर पर चैसलोजी टीम के सभी सदस्य सारिका , नैंसी पटियाल, अंजलि, दीक्षा और साहिल उपस्थित रहे।