फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Intent and dedication, not money, are essential for service: Anurag

शिक्षा ही विकसित भारत 2047 की सबसे बड़ी ताकत : अनुराग

Mon, 28 Sep 2026 07:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 28 Sep 2026 07:29 AM IST
विज्ञापन
Intent and dedication, not money, are essential for service: Anurag
पालमपुर में सांसद अनुराग ठाकुर का स्वागत करते रविंद्र रवि और अन्य। -स्रोत : जागरूक पाठक
पालमपुर/भवारना (कांगड़ा)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को सिद्ध करने में शिक्षा की भूमिका सबसे अहम और परिवर्तनकारी होगी। भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की ज्ञान आधारित आर्थिकी बनाने का सपना मजबूत और भविष्योन्मुखी शिक्षा व्यवस्था से ही साकार हो सकता है।
विज्ञापन

वह श्री साई विश्वविद्यालय पालमपुर में शिक्षा महाकुंभ 6.0 के तहत आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में शैक्षिक सुधारों, फ्यूचर-रेडी लर्निंग और एआई के समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई। अनुराग ने कहा कि सामाजिक गतिशीलता, समानता और डिजिटल डिवाइड जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए विश्वविद्यालयों को कक्षा के दायरे से बाहर आकर सोचना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने देश के नवाचार तंत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि 133 देशों के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 2015 के 81वें स्थान से लंबी छलांग लगाकर 2025 में 38वें स्थान पर पहुंच चुका है। इसका श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए नीतिगत बदलावों और इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद बोले-समाज सेवा के लिए धन की नहीं, नीयत चाहिए
पालमपुर/भवारना (कांगड़ा)। अनुराग ठाकुर पालमपुर में धौलाधार सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के लिए धन की नहीं, बल्कि नेक नीयत, सेवा भाव और समर्पण की आवश्यकता होती है। निष्ठा से किया गया कार्य समाज को नई दिशा देता है। ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि ने 17 वर्षों से चल रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद भवारना में अनुराग ठाकुर ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना।


युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं अनुराग : परमार
पालमपुर/भवारना (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल की शान हैं और उनका संसदीय अनुभव प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। संसद में तथ्यों के साथ जनहित और राष्ट्रीय मुद्दों को मुखरता से उठाने की उनकी शैली अद्भुत है। उनका सार्वजनिक जीवन राज्य की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। परमार ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री का संबोधन देशवासियों में राष्ट्र गौरव और वीर सेना के प्रति सम्मान को और मजबूत करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed