फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Insurance company returned Rs 4.42 lakh with 9 percent interest

Kangra News: 4.42 लाख रुपये 9 फीसदी ब्याज सहित लौटाए बीमा कंपनी

Thu, 27 Jul 2023 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Insurance company returned Rs 4.42 lakh with 9 percent interest
धर्मशाला। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा, सदस्य आरती सूद और नारायण ठाकुर की अदालत ने वाहन के क्लेम के संबंध में ग्राहक के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग ने बीमा कंपनी को वाहन का इंश्योरेंस करवाने के बावजूद दुर्घटना के बाद बीमा क्लेम देने से इनकार करने पर वाहन की मरम्मत पर खर्च हुई 4,42,893 रुपये की राशि को नौ फीसदी ब्याज दर सहित लौटाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा 40 हजार रुपये मुआवजा और 15 हजार रुपये न्यायालयी शुल्क देने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता आकाश पुत्र विजय निवासी वार्ड नंबर दो एमएस कन्वेंशन सेंटर पालमपुर ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित के माध्यम से इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से करवाया था। इंश्योरेंस 9 फरवरी, 2018 से लेकर 8 फरवरी, 2019 तक वैध था। इस अवधि के बीच उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना होने की सूचना बीमा कंपनी को दी और गाड़ी को वर्कशॉप में पहुंचा दिया। इसके बाद कंपनी की ओर से सर्वेयर नियुक्त किया, जिसने गाड़ी के टोटल लॉस की बात कही। इस दौरान उन्होंने गाड़ी के बीमा होने के चलते राशि के लिए आवेदन किया, लेकिन उन्हें बीमा राशि नहीं दी गई। इसके बाद उन्होंने उपभोक्ता आयोग में केस दर्ज करवाया। आयोग ने दोनों पक्षों की ओर से प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर इंडिया इंश्योरेंस कंपनी प्रबंधन को आदेश दिए हैं कि उन्हें ग्राहक के 4,42,893 रुपये नौ प्रतिशत ब्याज समेत देने होंगे। इसके अलावा 40 हजार रुपये मुआवजा और 15 हजार रुपये न्यायालयी शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed