फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Insurance company not paying claim will have to pay Rs 15 lakh with interest

Kangra News: क्लेम न देने वाली बीमा कंपनी को ब्याज सहित देने होंगे 15 लाख रुपये

Thu, 26 Sep 2024 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 26 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Insurance company not paying claim will have to pay Rs 15 lakh with interest
धर्मशाला। सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत के बाद उसकी पत्नी को बीमा की क्लेम राशि न देने पर अब एक बीमा कंपनी को नौ प्रतिशत ब्याज सहित 15 लाख रुपये चुकाने होंगे। साथ ही बीमा कंपनी को मुआवजे के तौर पर 25 हजार रुपये और न्यायालयी शुल्क 10 हजार रुपये भी मृतक की पत्नी को देने के आदेश दिए गए हैं। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा, सदस्य नारायण ठाकुर तथा आरती सूद की अदालत ने यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

आयोग के समक्ष ममता देवी निवासी घार सुक्कड़ तहसील धर्मशाला ने इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने कहा था कि उनके पति विक्रमजीत ने अपनी बाइक का बीमा कंपनी की शाखा कोतवाली बाजार धर्मशाला में करवाया था। यह बीमा 9 सितंबर 2019 से 8 सितंबर 2020 तक वैध था। उनके पति का 11 दिसंबर 2019 को डाढ में एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उनके पति की मृत्यु हो गई। इस बाबत पुलिस थाना पालमपुर में मामला दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसको बाइक और दस्तावेजों के बारे कोई जानकारी नहीं थी और न ही उसके रिश्तेदारों और पुलिस ने इस बारे कोई जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद जून 2023 के महीने में शिकायतकर्ता को मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) पालमपुर से नोटिस प्राप्त हुआ और न्यायाधिकरण के समक्ष उपस्थित होने पर शिकायतकर्ता को अन्य दस्तावेजों के साथ दुर्घटना सूचना रिपोर्ट (एआईआर) की प्रति प्राप्त हुई। वहीं, 17 अगस्त 2023 को शिकायतकर्ता ने दस्तावेजों के साथ दावे के लिए आवेदन किया। दावा आवेदन प्राप्त होने के बाद भी बीमा कंपनी ने न तो शिकायतकर्ता से संपर्क किया और न ही कोई जवाब दिया जिस पर उपभोक्ता ने इसकी शिकायत आयोग के समक्ष कर दी। आयोग ने सभी तथ्यों को जांचने के बाद शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed