{"_id":"67a7462f34d94c5e140da15a","slug":"informed-about-the-facilities-available-to-new-students-at-ignou-center-kangra-news-c-95-1-kng1005-164691-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: इग्नू केंद्र में नए छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं से अवगत करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: इग्नू केंद्र में नए छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं से अवगत करवाया
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में संचालित इग्नू केंद्र पर शनिवार को इंडक्शन बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रो. अंजली शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। बैठक में इस सत्र में दाखिला लेने वाले सभी नए छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
इग्नू केंद्र के समन्वयक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों को इग्नू के पाठ्यक्रम, संरचना और अध्ययन प्रक्रिया से अवगत कराना था। साथ ही उन्हें विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। मुख्य वक्ता प्रो. अंजली शर्मा ने इग्नू की परीक्षा प्रणाली, पाठ्यक्रमों, परीक्षा, प्रवेश प्रक्रिया और इग्नू की पाठ्य सामग्री सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार व्यक्त किए।
उन्होंने प्रवेशार्थियों की ओर से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें इग्नू से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर केंद्र के समन्वयक डॉ. अशोक कुमार, सहायक सतवीर गुलेरिया, उमेश कुमार, गुलवीर सिंह, ज्योति पठानिया, तुलसी राम सहित स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद