{"_id":"6a7cd3a495c2f2aa410028a7","slug":"information-given-about-isi-mark-and-hallmark-kangra-news-c-95-1-kng1037-249964-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आईएसआई मार्क और हॉलमार्क की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आईएसआई मार्क और हॉलमार्क की दी जानकारी
Thu, 13 Aug 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) परवाणू शाखा कार्यालय की ओर से लंबागांव में महिला नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों के लिए ''शाइन'' प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआईएस परवाणू के निदेशक एवं प्रमुख एससी नायक ने की। इस अवसर पर एससी नायक ने महिलाओं को आईएसआई मार्क और हॉलमार्क के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईएसआई मार्क उत्पादों की गुणवत्ता व सुरक्षा का प्रतीक है। हॉलमार्क सोने-चांदी के आभूषणों की शुद्धता सुनिश्चित करता है। उन्होंने महिलाओं से खरीदारी के समय इन गुणवत्ता चिह्नों की जांच अवश्य करने की अपील की।
लंबागांव ब्लॉक के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की 109 महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उपभोक्ता अधिकारों, शिकायत निवारण प्रणाली और सुरक्षित खरीदारी के तरीकों से अवगत कराया गया। इस संवादात्मक सत्र में महिलाओं ने मानकों और प्रमाणन से जुड़ी शंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया। संवाद