फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Indora, services of Patwari caught taking bribe were terminated

Kangra News: इंदौरा में रिश्वत लेते पकड़े पटवारी की सेवाएं समाप्त

Fri, 11 Apr 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 11 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Indora, services of Patwari caught taking bribe were terminated
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के इंदौरा में रिश्वत लेते पकड़े पटवारी की जिला राजस्व विभाग ने सेवाएं समाप्त कर दी हैं। आरोपी सेवानिवृत्त पटवारी को सरकार ने महकमे में पुन नियुक्ति दी गई थी। वहीं, इस मामले में आरोपी कानूनगो के निलंबन को लेकर जिला राजस्व विभाग ने भूमि अभिलेख एवं राजस्व निदेशालय को पत्र लिखा है। निदेशालय की ओर से ही कानूनगो की निलंबन को लेकर मंजूरी प्रदान की जाएगी। राजस्व विभाग के कर्मचारियों का स्टेट कैडर होने के चलते अब निदेशालय की ओर से ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि, पटवारी के सेवानिवृत्ति के बाद पुन: नियुक्ति सरकार की ओर से दी गई थी, ऐसे में प्रशासन ने विजिलेंस से पत्र प्राप्त होने के बाद पटवारी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इंदौरा निवासी भूरी सिंह ने विजिलेंस के समक्ष शिकायत दी थी कि फील्ड कानूनगो सूरजपुर ब्लॉक संजीव कुमार और पटवारी देशराज उससे उसकी भूमि की निशानदेही की एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने सभी तथ्यों को जांचने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पांच अप्रैल को फील्ड कानूनगो संजीव कुमार को पांच हजार और पटवारी देशराज को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। उधर, जिला राजस्व अधिकारी (अतिरिक्त कार्यभार) राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी पटवारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही राजस्व कर्मचारियों के स्टेट कैडर होने के चलते आरोपी कानूनगो के निलंबन के लिए भूमि अभिलेख एवं राजस्व विभाग निदेशालय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed