फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Indian tourists increase, foreign tourists decrease

Kangra News: भारतीय पर्यटकों की बढ़ोतरी, विदेशी कम आए

Fri, 08 May 2026 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 08 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Indian tourists increase, foreign tourists decrease
धर्मशाला। सरकार की ओर से घोषित पर्यटन राजधानी कांगड़ा जिला में इस साल मार्च तक भारतीय पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि विदेशी पर्यटकों के आगमन में गिरावट देखने को मिली है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय पर्यटन उद्योग को आंशिक राहत मिली है।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक बीते वर्ष मार्च तक जहां करीब 1,89,000 भारतीय पर्यटक जिला कांगड़ा पहुंचे थे, वहीं इस वर्ष इसी अवधि में यह संख्या बढ़कर 2,06,000 से अधिक हो गई है। इस तरह लगभग 17,500 भारतीय पर्यटक अधिक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

वहीं, विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष शुरुआती तीन महीनों में जहां 7,500 से अधिक विदेशी पर्यटक कांगड़ा पहुंचे थे, वहीं इस साल यह आंकड़ा घटकर लगभग 5,800 रह गया है। करीब 1,600 की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के अनुसार विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी का एक प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय तनाव को माना जा रहा है। विशेष रूप से मिडल ईस्ट क्षेत्र में हाल के संघर्षों के चलते वहां से आने वाले पर्यटकों की संख्या प्रभावित हुई है।

पर्यटन विभाग कांगड़ा के अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि जहां एक ओर विदेशी पर्यटकों में गिरावट आई है, वहीं भारतीय पर्यटकों की बढ़ोतरी ने पर्यटन क्षेत्र को संतुलन प्रदान किया है। वैश्विक परिस्थितियों का सीधा असर पर्यटन पर देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed