{"_id":"666d9dfa708e3454b80c1b1f","slug":"indelible-memories-of-martyrs-saved-from-erasure-in-dharamshala-kangra-news-c-95-1-kng1002-137577-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला में मिटने से बचीं बलिदानियों की अमिट यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला में मिटने से बचीं बलिदानियों की अमिट यादें
विज्ञापन
शहीद स्मारक की संपत्ति को जंगल से लगी आग से पहुंचा नुकसान
अग्निशमन की 20 गाड़ियों की मदद से छह घंटे में पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला स्थित शहीद स्मारक में बलिदानियों की अमिट यादें मिटने से बच गईं। शनिवार को शहीद स्मारक के पास जंगल में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे जंगल में फैल गई और शहीद स्मारक तक जा पहुंची। गनीमत यह रही कि कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से शहीद स्मारक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अगर आग और विकराल रूप ले लेती तो शहीद स्मारक में बलिदानियों की स्मृतियों को नुकसान पहुंच सकता था।
वहीं, शहीद स्मारक के साथ बनी वन वाटिका में रखे सूखे पेड़ों के हिस्से पूरी तरह से जलकर राख हो गए। जंगल में आग शनिवार दोपहर करीब 12 बजे लगी थी जो देखते ही देखती काफी फैल गई। आग लगने का कारण वन वाटिका में ठेकेदार की लेबर की लापरवाही बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वन वाटिका में ठेकेदार की लेबर ने चीड़ की पत्तियों को इकट्ठा किया और उनमें आग लगा दी लेकिन आग बेकाबू हो गई और पूरे जंगल में फैल गई। आग फैलने के बाद तुंरत अग्निशमन विभाग को सूचना दी और विभाग की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन विभाग की 20 बड़ी गाड़ियों की मदद से करीब छह घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद शाम छह बजे तक आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण वॉर मेमोरियल, बिजली बोर्ड और वन विभाग को तीन लाख का नुकसान पहुंचा है। वहीं, करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति को राख होने से बचाया गया है। शनिवार को ही सर्किट हाउस के पास भी जंगल में आग लग गई, जिसे मौके पर अग्निशमन विभाग की बड़ी गाड़ी से बुझा दिया गया।
- वन वाटिका में ठेकेदार की लेबर काम कर रही थी। मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि लेबर की लापरवाही के कारण आग लगी है या नहीं। - दिनेश शर्मा, डीएफओ, वन मंडल धर्मशाला।
विज्ञापन
- जैसे ही शहीद स्मारक में आग बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर के पास पहुंची तो बिजली को बंद करवा दिया गया था। आग से कितना नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन किया जा रहा है। - विकास ठाकुर, अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड मंडल धर्मशाला।
- शहीद स्मारक धर्मशाला के पास जंगल में लगी आग पर 20 अग्निशमन की गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया, इसके लिए करीब छह घंटे का समय लग गया। आग से तीन लाख रुपये के करीब नुकसान हुआ है। - कर्म चंद, फायर ऑफिसर धर्मशाला।