फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Increased concern for tourism businessmen in Manali

Kangra News: मनाली में पर्यटन कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Tue, 10 Mar 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Increased concern for tourism businessmen in Manali
मनाली। ईरान से जुड़े युद्ध हालात के कारण गैस की सप्लाई प्रभावित होने लगी है। मनाली में घरेलू गैस सिलिंडर फिलहाल लोगों को मिल रहे हैं, लेकिन व्यावसायिक सिलिंडरों की सप्लाई दो दिन से ठप है। इससे पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

मनाली में जल्द ही पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे समय में गैस सप्लाई प्रभावित होने से होटल, रेस्तरां और अन्य पर्यटन कारोबारों पर असर पड़ने की आशंका है। व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से पर्यटकों की आवभगत करना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

मनाली में होटल कारोबारी, रेस्तरां संचालक, ढाबा और रेहड़ी संचालक मुख्य रूप से व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का ही उपयोग करते हैं। सप्लाई लंबे समय तक बंद रहने की स्थिति में इनका कामकाज प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से व्यावसायिक सिलिंडरों की सप्लाई बंद है। सप्लाई कब तक शुरू होगी, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। दुर्गा, प्रबंधक, इंडेन गैस सर्विस
व्यावसायिक सिलिंडरों की सप्लाई फिलहाल बंद है और अभी सेना, पुलिस व अस्पताल जैसी जरूरी सेवाओं को ही गैस उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। हालात सुधरने के बाद सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है।

देवेंद्र नेगी, संचालक, भारत गैस
ईरान युद्ध के कारण गैस की किल्लत की आशंका जरूर है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि सप्लाई को ज्यादा समय तक बाधित नहीं होने दिया जाएगा।
गजेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed