फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Inauguration of sub-divisional office of Jal Shakti Department, Nainikhad

Kangra News: जल शक्ति विभाग के उप मंडल कार्यालय नैनीखड्ड का शुभारंभ

Tue, 29 Oct 2024 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 29 Oct 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of sub-divisional office of Jal Shakti Department, Nainikhad
चंबा के नैनीखड्ड में जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय का किया शुभारंभ करते विधानसभा अध्यक्ष क
बनीखेत (चंबा)। विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत जल शक्ति विभाग के उप मंडल कार्यालय नैनीखड्ड (डूंडियारा- बांग्ला) का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के उप मंडल कार्यालय (सहायक अभियंता) शुरू होने से क्षेत्र की 20 पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। विस अध्यक्ष ने कहा कि जल शक्ति विभाग ने भटियात हलके में विभिन्न विभागीय योजनाओं की परिपूर्णता को हासिल करने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की है। कार्य योजना को व्यावहारिक रूप देने के लिए वित्त वर्ष के दौरान जल शक्ति विभाग 55 विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण पर 310 करोड़ की धनराशि खर्च कर रहा है। दो वर्षों के दौरान पेयजल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण कार्यों एवं मल निकासी योजनाओं के लिए लगभग 300 करोड़ की राशि से विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण का भी आकलन किया गया है। विस अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed