फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Inauguration of development works worth lakhs in Bandiyan

Kangra News: बंडियां में लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण

Tue, 11 Nov 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of development works worth lakhs in Bandiyan
बैजनाथ के बंडीया पंचायत में समस्याएं सुनते किशोरी लाल।जागरूक पाठक।
विधायक किशोरी लाल ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। विधायक किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत बंडियां में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान 15.50 लाख रुपये की लागत के विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण किया।
इस दौरान विधायक ने वार्ड नंबर एक में 4 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने वार्ड नंबर दो में 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित कॉमन सर्विस सेंटर और छह लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन के मीटिंग हॉल का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह भवन स्थानीय लोगों के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन परिसर में शेड एवं शौचालय निर्माण का प्रारूप शीघ्र तैयार कर कार्यवाही आरंभ की जाए। विधायक ने इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुमन कुमारी, पंचायत प्रधान मीनाक्षी देवी, उपप्रधान रमेश टकरेडिया, वार्ड सदस्य सुभाष चंद, राजेश शर्मा, जगदीश राणा, संसार चंद राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed