{"_id":"6aa310a8338770eada018b9a","slug":"inaugurated-the-additional-building-of-dadhamv-school-kangra-news-c-95-1-kng1005-254974-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डढंब स्कूल के अतिरिक्त भवन का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डढंब स्कूल के अतिरिक्त भवन का किया लोकार्पण
Fri, 11 Sep 2026 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
राजकीय उच्च विद्यालय डढम्ब में 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन अतिरिक्त कमरों वाले भवन का ल
रैत (कांगड़ा)। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को राजकीय उच्च विद्यालय डढंब में 33 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित तीन अतिरिक्त कमरों वाले भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस अतिरिक्त भवन का निर्माण 14 माह के भीतर पूरा किया गया है।
विधायक ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान अकेले डढंब पंचायत में करीब 1 से 1.50 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। वहीं, क्षेत्र के ऐतिहासिक चंबी मैदान के कायाकल्प पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं जिसका कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि डढंब पंचायत में पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए करीब 29 लाख रुपये खर्च कर तीन हैंडपंप स्थापित किए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों को जामुन, गलगल और नींबू के पौधे बांटे और पौधरोपण का आह्वान किया। साथ ही, चड़ी पंचायत के प्रत्येक वार्ड में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 100 स्ट्रीट लाइटें लगाने की घोषणा की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
सीडीपीओ कार्यालय में क्षतिग्रस्त डंगे का लिया जायजा
स्कूल में कार्यक्रम से पहले विधायक ने रैत स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय परिसर का दौरा किया और वहां क्षतिग्रस्त डंगे का मौके पर मुआयना किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लोक निर्माण विभाग के साथ तालमेल बिठाकर तुरंत मरम्मत का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने कार्यालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश भी जारी किए।