फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   In urban areas, consumers will have to install water meters themselves.

Kangra News: शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को स्वयं लगाने होंगे पानी की मीटर

Thu, 28 Nov 2024 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 28 Nov 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
In urban areas, consumers will have to install water meters themselves.
बिना मीटर लगाए प्रति माह देना होगा 444 रुपये बिल, 80 से 100 रुपये मरम्मत चार्ज भी देने होगा
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को प्रति कनेक्शन 100 रुपये तय है बिल
मोहिंद्र सिंह
धर्मशाला। शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को अब स्वयं ही पानी के मीटर लगवाने होंगे, ताकि मीटर के हिसाब में उपभोक्ताओं से बिल लिया जा सके। बिना मीटर पानी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 444 रुपये प्रतिमाह बिल देना होगा। इसके अलावा उपभोक्ताओं से 80 से 100 रुपये तक मेंटेनेंस चार्ज भी वसूला जाएगा। इसके बाद यह बिल 500 रुपये से अधिक होगा। ऐसे में बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं को अधिक पैसा देना होगा।
जलशक्ति विभाग की ओर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नई तय दरों के तहत अक्तूबर माह से पानी बिल वसूलना शुरू कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति कनेक्शन 100 रुपये प्रति माह चार्ज फिक्स किया गया था। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में पानी यूनिट के हिसाब बिल लिया जाएगा, जिससे विभाग को भी आमदनी हो सके।
विज्ञापन

प्रदेश के कई पुराने शहरी क्षेत्रों में पूर्व में विभाग की ओर ही पानी के मीटर लगाए थे, लेकिन अब नए शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के पास पानी के मीटर नहीं हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं से तय दरों के तहत प्रति माह फिक्स पानी का बिल ही वसूला जाएगा। जिसके लिए विभाग की ओर कई शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बिल भी जारी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग धर्मशाला के अधिशासी अभियंता सुमित विमल कटोच ने कहा कि नए पानी बिल नियमों के तहत शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को स्वयं ही पानी का मीटर लगाना होगा, ताकि मीटर के हिसाब से बिल की वसूली की जा सके। बिना पानी के मीटर वाले उपभोक्ताओं से 444 रुपये प्रति माह के अलावा मेंटेनेंस चार्ज भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से प्रति नल कनेक्शन 100 रुपये तक बिल लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed