फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   In the training class of VHP, the workers were given knowledge of patriotism and devotion towards God

Kangra News: विहिप के प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को देशभक्ति-देवभक्ति का दिया ज्ञान

Sun, 01 Jun 2025 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 01 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
In the training class of VHP, the workers were given knowledge of patriotism and devotion towards God
राजा का तालाब (कांगड़ा)। संगठनात्मक जिला नूरपुर में 21 से 30 मई तक चले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के इंद्रप्रस्थ क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के दस दिवसीय संयुक्त कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त महानिदेशक कोस्टल गार्ड वीरेंद्र पठानिया मुख्यातिथि शामिल हुए। वहीं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. राहुल पठानिया ने की। मुख्य वक्ता बजरंग लाल बांगड़ा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षार्थियों को सहनशीलता, सेवाभाव, विनम्रता, संघर्षशीलता, स्वाध्याय, जनसंपर्क सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में देशभक्ति, देवभक्ति और संस्कृति के प्रति श्रद्धा रखकर उसके उत्थान के लिए विशेष रूप से जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कार्यकर्ता निष्कपट भाव से देश के जवान की भांति कार्य करता है। सुबह 4.30 बजे से शुरू होने वाली और रात 10.30 बजे तक चलने वाली दिनचर्या से कार्यकर्ता बहुत कुछ सीखकर अपने अग्निपथ पर अग्रसर होता है। एक अनुशासित कार्यकर्ता बनकर देश और समाज के निर्माण में विशेष भूमिका अदा करता है। इस दौरान स्वामी वेद प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर, हिमाचल के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा, प्रांत मंत्री तुषार डोगरा, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed