फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   In the name of Dharamshala Vyapar Mandal

अब धर्मशाला व्यापार मंडल के नाम से जाना जाएगा कचहरी व्यापार मंडल

Sun, 19 Dec 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
In the name of Dharamshala Vyapar Mandal
धर्मशाला। व्यापार मंडल की बैठक सनातन धर्मसभा जोधामल सराय में हुई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल प्रधान हरवंश लाल ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यापार मंडल को ओर अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है। इसके चलते पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर चुनावों की घोषणा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कचहरी व्यापार मंडल के स्थान पर अब इसे धर्मशाला व्यापार मंडल से संबोधित किया जाए, जवाहर नगर, शिक्षा बोर्ड, न्यायालय परिसर, जोनल अस्पताल, सब्जी मंडी चरान खड्ड, डिपो बाजार, सिविल बाजार और पुलिस ग्राउंड के व्यापारियों को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक चुनाव नहीं होते, प्रधान हरवंश लाल शर्मा कार्यवाहक प्रधान के रूप मे कार्य करते रहेंगे। भविष्य में सही समय पर व्यापार मंडल के चुनाव होते रहें, इसके लिए चुनाव आयोग का गठन किया गया। इसमें सुभाष गुप्ता को चुनाव आयुक्त, टीसी सूद, अतुल भारद्वाज को सह आयुक्त चुना गया। इसके अलावा कमल शर्मा, हरवंश लाल, रजनीश मांटा और राजेश शर्मा सहयोगी के रूप में काम करेंगे। शीघ्र ही चुनाव आयुक्त चुनावों की तिथि की घोषणा करेगा। बैठक में अजय शर्मा, जोगिंद्र शर्मा, मुनीश लूथरा, सुनीश मांटा, गगन दीप मेहरा, विक्रम, राजेश खन्ना, हरमीत सिंह, अनंद गुप्ता, संजीव, राजीव कायस्था, विश्व विजय, दीपक निराला, रविंद्र अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, नागिंद्र, गर्वित शर्मा, रोहित भाटिया, रजनी कपूर, प्रशांत बंसल, जगदीप सिंह, पूजा शर्मा, रोहित कुमार, अमोल, प्रतीक सूद, अंकुर शील और पारस शर्मा आदि व्यापार मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed