फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   In the first match of Kabaddi, Baroh defeated the team of Jawali

Kangra News: कबड्डी के पहले मैच में बड़ोह ने जवाली की टीम को हराया

Thu, 01 May 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 01 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
In the first match of Kabaddi, Baroh defeated the team of Jawali
सरोत्री में आरम्भ हुई 17वीं जिला स्तरीय आईटीआई महिला खेलकूद प्रतियोगिता की मुख्यतिथि एसपी शालिन
नगरोटा बगवां/टांडा (कांगड़ा)। राजकीय आईटीआई संस्थान सरोत्री में बुधवार को चार दिवसीय 17वीं जिला स्तरीय आईटीआई महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर प्रतियोगिता शुरू करवाई। पहले मैच में आईटीआई बड़ोह ने आईटीआई जवाली को कबड्डी में मात दी। पहले हाफ में स्कोर बराबरी पर रहा लेकिन दूसरे हाफ में आईटीआई बड़ोह के खिलाड़ियों ने रणनीति में बदलाव करते हुए खेल पर नियंत्रण बना लिया।
विज्ञापन


इसके बाद एसपी ने प्रतिभागी छात्राओं को शिक्षा के साथ खेलकूद को अपने जीवन का हिस्सा बनाने को प्रेरित किया और खेलकूद में भी उच्च मानक स्थापित करने को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सोशल मीडिया रील के बारे खिलाड़ियों को सचेत करते हुए कहा कि ये आभासी दुनिया है, जिसका सच्चाई से कुछ लेना-देना नहीं है। रील केवल दिखावा मात्र है और इसे मनोरंजन के तौर पर लें। संस्थान की प्रधानाचार्य वंदना कुमारी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जिलेभर के 16 सरकारी आईटीआई से कुल 300 प्रशिक्षु छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल के अलावा सांस्कृतिक स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन तीन मई को होगा, जिसमें पर्यटन निगम उपाध्यक्ष आरएस बाली बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे।

सरोत्री में आरम्भ हुई 17वीं जिला स्तरीय आईटीआई महिला खेलकूद प्रतियोगिता की मुख्यतिथि एसपी शालिन

सरोत्री में आरम्भ हुई 17वीं जिला स्तरीय आईटीआई महिला खेलकूद प्रतियोगिता की मुख्यतिथि एसपी शालिन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed