फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   in the city today

Kangra News: सिटी में आज

Fri, 24 Oct 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
in the city today
स्वास्थ्य
विज्ञापन

शिविर- स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 बजे स्वास्थ्य खंड इंदौरा के सौरवां में टीबी जांच शिविर लगेगा। इसमें पोर्टेबल हैंडसेट एक्सरे मशीन से लोगों की जांच की जाएगी।
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन नगरोटा-सूरियां की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में खंड प्रधान गुरुदेव सिंह भारती की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 11 बजे होगी।
विज्ञापन


शिविर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जालग में एनएसएस के साप्ताहिक शिविर का शुभारंभ सुबह 9:00 होगा।


धार्मिक चर्चा: कोटला के सामुदायिक भवन में अर्पण महाजन दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक वृंदावन के श्रद्धालुओं को मधुर वाणी से निहाल करेंगे।

कथा: राधा कृष्ण मंदिर वासा में कथावाचक जया कुमारी संध्या 4:00 से 7:00 बजे तक शिव महापुराण कथा सुनाएंगी।

कथा: सुनहेत में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथाव्यास पंडित सुमित शास्त्री कथा स्थल पर पूर्वाह्न 11:30 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारा: स्थानीय सराफा बाजार कांगड़ा में काली माता पूजा समारोह में प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक सोनी एंड ग्रुप मां की महिमा का गुणगान करेंगे। इसके साथ ही दोपहर 12:00 बजे भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।



काम की बात
बिजली बिलों का भुगतान
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड उपमंडल रैहन के सहायक अभियंता रणजीत शर्मा ने कहा कि जिनके बिजली के बिल लंबित पड़े हुए हैं, वे 31 अक्तूबर से पहले अपने बिलों का भुगतान कर दें अन्यथा बिजली के बिल का भुगतान न करने पर उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी उपभोक्ताओं की होगी।

सड़क बंद
पंचरुखी के नाहलना से गदियाड़ा तक सड़क की टारिंग व मरम्मत कार्य के चलते यह सड़क यातायात के लिए 27 अक्तूबर से 26 नवंबर तक बंद रहेगी। एसडीओ आनंद कटोच ने बताया कि इस दौरान वाहन चालक वैकल्पिक रास्ते का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed