{"_id":"67b38db0f7dd8124890464bd","slug":"in-kharoti-the-locks-of-the-house-were-broken-cctv-was-broken-thieves-had-targeted-the-same-house-in-2021-also-kangra-news-c-95-1-ssml1008-165860-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खरोटी में तोड़े घर के ताले, सीसीटीवी तोड़े, चोरों ने 2021 में भी इसी घर को बनाया था निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खरोटी में तोड़े घर के ताले, सीसीटीवी तोड़े, चोरों ने 2021 में भी इसी घर को बनाया था निशाना
Tue, 18 Feb 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। कांगड़ा जिले की ग्राम पंचायत रक्कड़ के गांव खरोटी में एक बार फिर चोरों ने घर को निशाना बनाया। मनिंदर सिंह, जो अपने परिवार के साथ जालंधर में रहते हैं, के घर में वर्ष 2021 में चोरी हुई थी। अब रविवार रात को फिर घर के ताले टूटे हुए मिले और चोरी करने की कोशिश की गई थी। जब मनिंदर के भाई ने सोमवार सुबह घर देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं तो तुरंत अपने भाई को सूचित किया।
घर पहुंचकर मनिंदर सिंह ने स्थिति का जायजा लिया और गनीमत रही कि चोरों के हाथ कुछ भी नहीं लगा। यह वही घर है जहां 2021 में भी चोरी हुई थी और उस दौरान काफी कीमती सामान चोरों ने चोरी कर लिया था। मकान मालिक ने बताया कि घर के बाहर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनमें से एक कैमरा तोड़ दिया गया, जबकि दूसरा कैमरा सुरक्षित था। सीसीटीवी फुटेज देखने पर तीन युवक मुंह ढके हुए नजर आए। उधर, थाना प्रभारी किशोर चंद ने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। शक के आधार पर कुछ युवकों से पूछताछ भी की जा रही है।