{"_id":"6aa59bdd31427c58800a0c0b","slug":"in-badminton-bohadkvalu-defeated-haledkalan-and-the-bhadiyada-team-defeated-nandehad-kangra-news-c-95-1-kng1047-255381-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बैडमिंटन में बोहड़क्वालू ने हलेड़कलां, भड़ियाड़ा की टीम ने नंदेहड़ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बैडमिंटन में बोहड़क्वालू ने हलेड़कलां, भड़ियाड़ा की टीम ने नंदेहड़ को हराया
विज्ञापन
मटौर में अंडर-19 की कांगड़ा जोन की प्रतियोगिता का शुभारंभ मौके पर खिलाड़ियों से सलामी लेते मुख्
कांगड़ा। मटौर में अंडर-19 की कांगड़ा जोन की प्रतियोगिता का शुभारंभ एपीएमसी के जिला अध्यक्ष नीशू मोंगरा ने किया। तीन दिवसीय जोनल अंडर-19 छात्र खेल प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न मुकाबले हुए।
बैडमिंटन में बोहड़क्वालू ने हलेड़कलां, भड़ियाड़ा ने नंदेहड़ और जोगीपुर ने एमएस तियारा को हराया। वॉलीबाल में रानीताल ने तियारा को मात दी। कबड्डी में सकोट ने समीरपुर और ढुगियारी ने सलोल को हराया। सभी विजेता टीमों ने पहले राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया।
प्रतियोगिता में 33 विद्यालयों के लगभग 345 छात्र विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। पहले दिन मार्च पास्ट करवाया गया। इस दौरान नीशू मोंगरा ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
स्टेज पर टाइलें लगवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटौर के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने स्कूल की गतिविधियों का ब्योरा रखा। इस दौरान नागेश्वर मनकोटिया, केवल चौधरी, रविंद्र जाहू, नीलेश नील और अन्य उपस्थित रहे। संवाद