फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Illegal encroachments should be removed in two days, cleanliness should also be taken care of.

Kangra News: दो दिन में हटाएं अवैध कब्जे, सफाई का भी रहे ख्याल

Wed, 21 Aug 2024 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 21 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachments should be removed in two days, cleanliness should also be taken care of.
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मंदिर न्यास ज्वालामुखी के अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने मंगलवार को शॉपिंग कांप्लेक्स और इसके भूतल पर किए गए अवैध कब्जे और गंदगी के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मंदिर के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार को आदेश दिया है कि दो दिन के भीतर इन अवैध कब्जों को हटाया जाए और इलाके की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्री और स्थानीय लोग सुविधापूर्वक आ-जा सकें।
विज्ञापन

मनोहर लाल शर्मा ने मौके पर निरीक्षण के दौरान देखा कि जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, लोगों का सामान बिखरा पड़ा है, और नालियों में भी गंदगी भरी हुई है। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि यदि तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बिना अनुमति के सबलेट कर दिया है, जो कानूनी अपराध है। मंदिर न्यास इस पर सख्त निर्णय लेने जा रहा है। इसके अलावा, मंदिर के शौचालयों के रास्ते बंद कर दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। मंदिर न्यास ने साफ किया है कि यदि अवैध कब्जे और गंदगी की समस्या तुरंत हल नहीं होती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed