{"_id":"69d4077761a4c7294f000e63","slug":"ignou-students-complaints-resolved-kangra-news-c-95-1-kng1024-228151-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: इग्नू के विद्यार्थियों की शिकायतों का किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: इग्नू के विद्यार्थियों की शिकायतों का किया समाधान
Tue, 07 Apr 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में सोमवार को जुलाई 2025 सत्र के विद्यार्थियों के लिए शिकायत निवारण बैठक आयोजित की गई। केंद्र समन्वयक प्रो. सुशील कुमार ने विद्यार्थियों को सत्रीय कार्य ऑनलाइन करने और परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। सह-समन्वयक प्रो. संजीव कुमार ने इग्नू की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ डिजिटल सुविधाओं की जानकारी साझा की। बैठक के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी शंकाएं भी रखीं, जिनका समाधान किया गया। संवाद
विज्ञापन