{"_id":"67aa52bf7fb270221400b33b","slug":"if-you-park-your-vehicle-on-smart-road-for-more-than-five-minutes-you-will-be-charged-rs-50-kangra-news-c-95-1-kng1004-164974-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: स्मार्ट रोड पर पांच मिनट से ज्यादा वाहन खड़ा किया तो लगेंगे 50 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: स्मार्ट रोड पर पांच मिनट से ज्यादा वाहन खड़ा किया तो लगेंगे 50 रुपये
Tue, 11 Feb 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला ने स्मार्ट रोड के किनारे पार्किंग और ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। स्मार्ट रोड पर अब वाहन चालकों को पार्किंग शुल्क (यूजर फीस) का भुगतान करना होगा। स्मार्ट रोड के किनारे यदि कोई वाहन पांच मिनट से ज्यादा खड़ा पाया जाता है तो उस पर प्रति घंटे 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। नगर निगम हाउस और फाइनांस कमेटी ने यह कदम शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के उद्देश्य से उठाया है।
इसके साथ ही नगर निगम ने शहर में बेसहारा छोड़े गए पशुओं के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है। जिन पशु मालिकों द्वारा टैग लगे पशुओं को सड़कों पर छोड़ने की शिकायतें मिल रही हैं, उन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम ने उन पशु मालिकों की सूची तैयार कर ली है, जो जानवरों को बेसहारा छोड़ने का काम कर रहे हैं।
स्मार्ट रोड के किनारे गाड़ियों को केवल पांच मिनट के लिए खड़ा किया जा सकेगा। इसके बाद, यूजर फीस वसूल की जाएगी। वोल्वो बसों से संबंधित यूजर शुल्क भी अब नगर निगम की ओर से निर्धारित कर दिया गया है। यह कदम स्मार्ट रोड के आसपास ट्रैफिक दबाव को कम करने और शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।
विज्ञापन
जफर इकबाल, नगर निगम आयुक्त