फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If the water shortage is not resolved within a week, villagers will surround the department's office.

Kangra News: हफ्ते में पेजयल किल्लत दूर न हुई तो विभाग का दफ्तर घेरेंगे ग्रामीण

Tue, 11 Feb 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
If the water shortage is not resolved within a week, villagers will surround the department's office.
जसूर(कांगड़ा)। नूरपुर मंडल के गुरचाल गांव में छह परिवार पिछले कई महीनों से पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। इन परिवारों को नियमित पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है और जब कभी पानी आता है, तो वह मात्र नाममात्र ही होता है। इन परिवारों ने जल शक्ति विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे जल शक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस कमेटी जनजातीय विभाग के पूर्व प्रदेश महासचिव और गद्दी यूनियन नूरपुर मंडल के मुख्य सलाहकार, जगदीश चौहान ने बताया कि इन छह परिवारों को 12 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारियों से बार-बार संपर्क करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कनिष्ठ अभियंता से संपर्क करने पर, कर्मचारियों ने मात्र 20 मिनट तक पानी छोड़ा और फोटो खींचकर ड्यूटी से चले गए, लेकिन फिर भी समस्या जस की तस बनी रही। इन परिवारों में से एक सदस्य चुन्नीलाल ने बताया कि उनके घर में 22 अक्तूबर 2024 के बाद से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन

परिवारों के सदस्य अपनी गाड़ी में पानी लाकर या कुएं से पानी ढोकर अपना गुजारा कर रहे हैं। तीन साल पहले क्षेत्र में एक पानी का टैंक बनाया गया था, लेकिन उसका भी अब तक स्थानीय लोगों को कोई फायदा नहीं मिला है। अब इन परिवारों ने जल शक्ति विभाग से एक स्थाई समाधान की मांग करते हुए कहा है कि उनके लिए एक अलग पानी की लाइन डाली जाए। यदि समस्या का समाधान नहीं होता है, तो प्रभावित परिवार विभागीय कार्यालय के बाहर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग के एसडीओ मोहिंद्र सिंह ने कहा कि तकनीकी कारणों के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई थी, लेकिन अब नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed