फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If the vehicle is parked on the road, the crane will lift it

चीलगाड़ मार्ग पर वाहन खड़ा किया तो उठा ले जाएगी क्रेन

Fri, 10 Jun 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
If the vehicle is parked on the road, the crane will lift it
धर्मशाला कॉलेज के सभागार में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सुरक्षा को लेकर पुल? - फोटो : Kangra
धर्मशाला। चालगाड़ी मार्ग पर कोई भी व्यक्ति 10 और 11 जून को अपना दोपहिया या चौपहिया वाहन पार्क न करे। अगर ऐसा किया गया तो उसे क्रेन उठा ले जाएगी। पुलिस विभाग ने यह व्यवस्था 10 और 11 जून को धर्मशाला प्रवास पर आ रहे राष्ट्रपति के दौरे को लेकर की है। इसके अलावा पुलिस विभाग ने कई मार्गों पर यातायात को प्रतिबंधित किया है, जबकि कुछ मार्गों पर थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक को रोकने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति 10 जून को धर्मशाला पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम के बाद 11 जून को वापस लौटेंगे। ऐेसे में उनके काफिले की सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने धर्मशाला शहर के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। पुलिस की ओर से तैयार किए गए ट्रैफिक प्
विज्ञापन

लान के अनुसार शहीद स्मारक धर्मशाला से सर्किट हाउस चीलगाड़ी मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा शहीद स्मारक धर्मशाला-बीएड चौक-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान मार्ग पर भी यातायात बंद रहेगा। वहीं, कैंची मोड नजदीक मैक्सीमस माल-सर्किट हाउस-चाय फैक्टरी नरगोटा मार्ग के अलावा गांधी चौक, रेडक्रॉस चौक, कचहरी अड्डा-केसीसी बैंक चौक, शहीद स्मारक मार्ग राष्ट्रपति के दौरे के दौरान पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इन स्थानों पर रोके जाएंगे वाहन
राष्ट्रपति के दौरे के दौरान गगल से आने वाले भारी वाहनों को होटल मिड-वे नजदीक चैतड़ू स्थित नाका पर रोका जाएगा। वहीं पालमपुर से आने वाले यातायात को चरान खड्ड चौक और मैक्लोडगंज, कोतबाली बाजार धर्मशाला और घरोह से आने वाले यातायात को गांधी चौक पर रोका जाएगा। वहीं अगर इस दौरान वाहनों का जमावड़ा अधिक हो जाए तो उस स्थिति में धर्मशाला से गगल जाने वाले वाहनों को वाया घरोह-बनोई-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग से भेजा जाएगा। इसके अलावा गगल से धर्मशाला जाने वाले वाहनों को वाया चैतड़ू चौक-शीला मार्ग पर भेजा जाएगा।

यहां सहयोग करें आमजन : एसपी
राष्ट्रपति दौरे को लेकर एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने आमजन मानस से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोई भी वाहन बिना अनुमति के सर्किट हाउस की तरफ न जाए। इसके अलावा चीलगाड़ी मार्ग पर रहने वाले स्थायी और अस्थाई निवासियों से अपील की है कि वे सर्किट हाउस की तरफ न जाएं। वहीं, धर्मशाला के बाशिंदे अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा न करें, बल्कि गाड़ियों को व्यक्तिगत पार्किंग या सार्वजनिक पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed