{"_id":"69e61c654c8827e44a08a751","slug":"if-the-train-service-is-not-restored-the-sangharsh-samiti-will-take-out-a-rally-tomorrow-kangra-news-c-95-1-kng1047-230652-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रेल सेवा बहाल न होने पर संघर्ष समिति कल निकालेगी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रेल सेवा बहाल न होने पर संघर्ष समिति कल निकालेगी रैली
Mon, 20 Apr 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर रेल सेवा बहाल न होने से नाराज कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति 22 अप्रैल को जिला मुख्यालय धर्मशाला में रोष रैली निकालेगी। प्रेस सचिव संजीव कुमार ने बताया कि सुबह 10:30 बजे जिला मुख्यालय से रैली निकालकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर केंद्र सरकार और रेलवे को ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि चक्की पुल टूटने के बाद चार वर्ष से रेल सेवा बाधित है। कई बार मांग उठाने के बावजूद कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। समिति ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
-- -- -- --
एलीट ग्रुप करेगा रैली का समर्थन
बरियाल (कांगड़ा)। एलीट ग्रुप ऑफ हिमाचल प्रदेश की बैठक सोमवार को नगरोटा सूरियां में संयोजक पीसी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने रेल सेवा बहाल करने के लिए रेलवे संघर्ष समिति का समर्थन किया और रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि एलीट ग्रुप प्रधानमंत्री व रेल मंत्रालय को भी ज्ञापन भेजेगा। इस अवसर पर ग्रुप सदस्य फौजा सिंह धीमान, डॉ. गुलशन चौधरी, मदन कबीर, गोरख सिंह धीमान, मुल्खराज वशिष्ठ ने भाग लिया।