{"_id":"68166c46547312f9fd049984","slug":"if-the-number-of-vehicles-increases-the-one-way-system-will-be-implemented-at-900-am-kangra-news-c-95-1-kng1004-175677-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की भीड़ बढ़ी तो सुबह 9:00 बजे लागू हो जाएगी वनवे व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की भीड़ बढ़ी तो सुबह 9:00 बजे लागू हो जाएगी वनवे व्यवस्था
Sun, 04 May 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 04 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को होने वाले आईपीएल मैच और साथ ही नीट परीक्षा के मद्देनजर कांगड़ा पुलिस ने ट्रैफिक प्लान कर लिया है। आईपीएल मैच में पंजाब और लखनऊ की टीमें शाम साढ़े सात बजे भिड़ेंगी, जबकि चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी सुबह से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) देने पहुंचेंगे।
इन दोनों आयोजनों के लिए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है, ताकि दर्शकों और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस के अनुसार यदि रविवार को सुबह नौ बजे तक धर्मशाला में दर्शकों के वाहन बढ़ जाते हैं, तो शहर में वनवे व्यवस्था लागू की जाएगी। अन्यथा, सुबह 11 बजे से यह व्यवस्था लागू होगी।
वनवे व्यवस्था के तहत शहर में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि आयोजन स्थल तक दर्शकों और परीक्षार्थियों का समय पर पहुंचना सुनिश्चित हो सके। हालांकि, वनवे व्यवस्था लागू होने के बाद भी परीक्षार्थियों को वनवे व्यवस्था में छूट रहेगी।
विज्ञापन
ऐसी रहेगी शहर में ट्रैफिकर व्यवस्था
धर्मशाला से मैक्लोडगंज और खनियारा जाने वाले वाहन को कोतवाली बाजार-फव्वारा चौक से होते हुए मैक्लोडगंज और खनियारा के लिए भेजा जाएगा। मैक्लोडगंज से वापसी पर वाहनों को बाइपास रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। खनियारा से धर्मशाला आने वाले वाहनों को श्मशानघाट रोड से होते हुए आंबेडकर चौक की ओर भेजा जाएगा। चड़ी रोड से धर्मशाला, मैक्लोडगंज और खनियारा जाने वाले वाहनों को कोतवाली बाजार वाया गांधी चौक भेजा जाएगा। फरसेटगंज मुख्य चौक से टैंगलवुड और होटल तक का रास्ता वनवे रहेगा। धर्मशाला शहर में इस बार टैक्सियों में दर्शकों को बैठाने और उतारने के लिए कचहरी चौक चिह्नित किया है। इस चौक से आगे स्टेडियम की ओर टैक्सियों के जाने पर रोक रहेगी। रेडक्रॉस चौक से शिक्षा बोर्ड चौक तक बसों को रुकने पर मनाही रहेगी।
यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
वीवीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था एचपीसीए स्टेडियम के सामने साई मैदान के पास होगी। इसके अलावा चरान फुटबाल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। अन्य वाहनों के लिए पुलिस मैदान, दाड़ी, जोरावर स्टेडियम और बाईपास मार्ग सहित शहर में उपलब्ध पार्किंग स्थलों में वाहन पार्क करने की सुविधा होगी। दर्शकों को शटल बसों के माध्यम से दाड़ी और जोरावर मैदान से धर्मशाला स्टेडियम तक लाया जाएगा।
स्वास्थ्य और सुरक्षा सेवाएं:**
मैच के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पांच एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। एक खिलाड़ियों के लिए, एक परिसर के बाहर दर्शकों के लिए और तीन एंबुलेंस परिसर में तैनात होंगी। इसके अतिरिक्त दमकल विभाग की ओर से भी दमकल वाहन स्टेडियम परिसर और बाहर तैनात किए जाएंगे। आपात स्थिति के लिए अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी मुस्तैद रखा गया है।
कानून व्यवस्था और पेट्रोलिंग गाड़ियां
मैच के बाद शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांगड़ा पुलिस ने पेट्रोलिंग गाड़ियां तैनात की हैं। इन गाड़ियों के माध्यम से शहर में किसी भी प्रकार के हुड़दंग से बचा जाएगा और दर्शकों तथा स्थानीय कारोबारियों के बीच कोई विवाद न हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। करीब आधा दर्जन पेट्रोलिंग गाड़ियां गश्त पर रहेंगी।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी प्रबंध किए गए हैं। शनिवार को मैच ड्यूटी में तैनात पुलिस और होम गार्ड कर्मियों को ड्यूटी ब्रीफिंग दी गई है, ताकि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभा सकें और किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
- शालिनी अग्निहोत्री, एसपी, कांगड़ा