{"_id":"6831c018a2707b4a7803d332","slug":"if-the-girls-school-jawali-is-merged-then-there-will-be-agitation-samiti-kangra-news-c-95-1-kng1004-178439-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा स्कूल जवाली को मर्ज किया तो होगा आंदोलन : समिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा स्कूल जवाली को मर्ज किया तो होगा आंदोलन : समिता
Sun, 25 May 2025 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 25 May 2025 06:17 AM IST
विज्ञापन
छात्रा स्कूल जवाली को मर्ज करने का विरोध करते एसएमसी कमेटी के पदाधिकारी और अभिभावक। स्त्रोत :
जवाली/रैहन (कांगड़ा)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में शनिवार को स्कूल प्रबंधन कमेटी की बैठक कअध्यक्ष समिता की अध्यक्षता में हुई। इसमें समस्त कमेटी और अभिभावकों ने चेताया है कि अगर सरकार ने इस स्कूल को मर्ज किया तो छात्राओं के अभिभावक और स्थानीय लोग सरकार और शिक्षा विभाग-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में स्कूल को मर्ज नहीं होने दिया जाएगा। यह स्कूल वर्ष 1963 में खुला था और इस स्कूल में बेटियां सुरक्षित हैं। प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक 100 से अधिक बच्चियां यहां पर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से आग्रह किया कि स्कूल को मर्ज न किया जाए। स्कूल को मर्ज किया जाता है तो क्षेत्र की जनता धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन करेगी। इस दौरान अनु धीमान, निशा देवी, अजय कुमार, अरुणा देवी, किरण बाला, प्रवीन लता, सुनीता देवी, सीमा देवी, पदमा देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।