फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If the Beas is not embanked, there will be a crisis in Mand: Singha

ब्यास का तटीकरण न हुआ तो मंड में पैदा होगा संकट : सिंघा

Mon, 16 Mar 2026 01:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
If the Beas is not embanked, there will be a crisis in Mand: Singha
इंदौरा (कांगड़ा)। ब्यास नदी के बदलते बहाव के कारण मंड क्षेत्र पर मंडरा रहे खतरे को लेकर पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने सरकार को चेताया है। हिमाचल किसान सभा के जत्थे के साथ बाई इंदौरिया पहुंचे सिंघा ने कहा कि यदि समय रहते प्रभावित क्षेत्रों का तटीकरण नहीं किया गया, तो हजारों लोगों की जान-माल सहित उपजाऊ जमीनें और किसानों का भविष्य गंभीर संकट में पड़ जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित इस बैठक में इंदौरा और फतेहपुर के रियाली मंड क्षेत्र से भारी संख्या में किसान व ग्रामीण जुटे। किसानों ने मुख्य रूप से मांग उठाई कि बरसात से पहले नदी का रुख मोड़ने के लिए तटबंध बनाए जाएं। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने स्मार्ट बिजली मीटरों का विरोध किया और क्षेत्र में गेहूं-धान खरीद केंद्र बढ़ाने, चीनी मिल व दूध संयंत्र स्थापित करने तथा नदी में जारी अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग रखी।
विज्ञापन

राकेश सिंघा ने किसानों के इन ज्वलंत मुद्दों को शिमला में सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और स्थानीय व्यापारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed