फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If Congress gives ticket, we will fight elections by reconciliation: Siphiya

कांग्रेस पार्टी टिकट देती है तो सुलह से लड़ेंगे चुनाव: सिपहिया

Fri, 25 Feb 2022 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
If Congress gives ticket, we will fight elections by reconciliation: Siphiya
पालमपुर में पत्रकारों से बात करते जगदीश सिपहिया व अन्य - फोटो : Kangra
पालमपुर (कांगड़ा)। केसीसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव जगदीश सिपहिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें सुलह विधानसभा से से टिकट देती है तो वे सुलह विस क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। टिकट मिलता है तो वे सुलह से चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं और इच्छा रखना हर व्यक्ति
विज्ञापन

का काम है, लेकिन पार्टी किसी और नेता या कार्यकर्ता को टिकट देती है तो वे उसे जिताने में भी कोई कसर नहीं रखेंगे और पार्टी का काम करेंगे।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज सुलह विस क्षेत्र और प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है। सुलह विस में मुख्यमंत्री का दो बार दौरा रखा गया, जिसके चलते बोर्डों पर लाखों रुपये का खर्च किया गया है। उन्होंने कहा कि सुलह विस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाया है। विकास के नाम पर प्रदेश सरकार और सुलह के विधायक लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परमार सुलह में विकास कार्यों का जो ढिंढोरा परमार पीट रहे हैं, वे कांग्रेस की देन हैं। वहीं वार्ता में मौजूद प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। लेकिन आज प्रदेश सरकार और सुलह में जो काम हो रहा है, उससे यह नारा अब विश्वास घात में बदल गया है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण राणा, इंटक के प्रदेश सचिव सीता राम सैणी, विपिन पुजारी, बलदेव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed