{"_id":"61ed9df96d0b760f3f67d23a","slug":"if-bdo-office-is-not-opened-in-tehri-there-will-be-struggle-kangra-news-sml3975533182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ आफिस टिहरी में न खोला तो होगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ आफिस टिहरी में न खोला तो होगा संघर्ष
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोले जाने को लेकर सियासी जंग शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले खुंडियां क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से खुंडियां में कार्यालय खोलने की मांग कर आए हैं।
वहीं, ग्राम पंचायत टिहरी की जनता ने आसपास के क्षेत्रों की पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पंचायत मंत्री वीरेंद्र कंवर और विधायक रमेश धवाला से मांग की है कि ज्वालामुखी में खुलने वाला खंड विकास अधिकारी कार्यालय वायदे के मुताबिक टिहरी पंचायत में खोला जाए। वरना क्षेत्र की जनता आसपास की पंचायतों के साथ संघर्ष का मार्ग अपनाने पर विवश हो जाएगी। ग्राम पंचायत टिहरी के ब्रह्म दास, हरनाम सिंह, मदनलाल, जसवंत सिंह, त्रिलोक चंद, संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, विनोद कुमार, संजय कुमार, करतार सिंह, वीरेंद्र कुमार, गुलेर सिंह, सुरेश सेठी, सुभाष सूद, चरण सेठी, युद्धवीर सिंह, नवीन कौशल, रमेश राणा, प्रकाश चंद्र, करतार चंद, अमर सिंह, मान सिंह, मनजीत राणा, कैथल राणा, होशियार सिंह, देशराज पठानिया, रिता देवी, दिलीप सिंह, काशीराम, किशोरी राम, महेंद्र सिंह और अन्य दर्जनों पंचायत जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि चार साल पहले उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को विधायक रमेश धवाला की उपस्थिति में क्षेत्र की जनता का मांग पत्र सौंपा था। इसमें स्पष्ट शब्दों में कहा गया था कि खंड विकास अधिकारी कार्यालय टिहरी में खोला जाए और मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि जब भी खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोला जाएगा तो टिहरी में ही खोला जाएगा। टिहरी के लोगों ने इस कार्यालय के खोलने के लिए जगह का भी बंदोबस्त कर रखा है, लेकिन कुछ लोगों की ओर से मुख्यमंत्री को खुंडियां में खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने के लिए आवेदन करने पर टिहरी के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वहीं क्षेत्र की जनता ने अब मन बना लिया है यदि यह कार्यालय यहां नहीं खोला गया तो न केवल क्षेत्र की जनता संघर्ष का मार्ग अपनाएगी, बल्कि आने वाले चुनावों में मतदान का बहिष्कार भी किया जाएगा।