फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   I will fully welcome the Chief Minister after giving Rs 30 crore to CU Dharamshala: Shanta

सीयू धर्मशाला को 30 करोड़ रुपये देने के बाद मुख्यमंत्री का करूंगा पूरा स्वागत : शांता

Sun, 19 Jan 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
I will fully welcome the Chief Minister after giving Rs 30 crore to CU Dharamshala: Shanta
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कांगड़ा जिला के लंबे प्रवास पर आए हैं। वे उनका स्वागत करना चाहते हैं, लेकिन नहीं कर पा रहा हूं। उन्हें इस बात का बहुत खेद है। उन्होंने कहा कि अन्याय की भी कोई सीमा होती है। केंद्रीय विवि के परिसर का काम केवल हिमाचल सरकार के 30 करोड़ रुपये न देने के कारण रुका हुआ है। दूसरे परिसर के लिए देहरा में पैसा दे दिया, परिसर बन रहा है। धर्मशाला के लिए प्रदेश की ओर से 30 करोड़ रुपये न देने के कारण भारत सरकार से आये हुए 300 करोड़ रुपये भी खर्च नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने देहरा की एक विधानसभा क्षेत्र के लिए 300 करोड़ विकास के लिए दे दिए, बाकी हिमाचल में भी कई जगह करोड़ो रुपये के विकास हो रहे हैं। लेकिन केंद्रीय विवि धर्मशाला परिसर के लिए 30 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार नहीं दे रही है। कहा कि धर्मशाला की जनता ने इसके लिए लंबा संघर्ष किया। कई बार बहुत से नेताओं ने आवाज उठाई। आम जनता निराश होकर थक गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह किया है कि अपने प्रवास के दौरान 30 करोड़ रुपये देने की घोषणा करें और जल्द धर्मशाला परिसर का शिलान्यास करवाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed