फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC's new electric bus successfully trialed in Dharamshala

Kangra News: धर्मशाला में एचआरटीसी की नई इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल

Tue, 24 Feb 2026 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 24 Feb 2026 05:38 AM IST
विज्ञापन
HRTC's new electric bus successfully trialed in Dharamshala
ट्रायल के लिए धर्मशाला में पहुंची नई इलेक्ट्रिक बस का जायजा लेते एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्म
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में सोमवार को धर्मशाला के विभिन्न रूटों पर इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल किया गया। परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस ट्रायल के दौरान बस की गति, चार्जिंग क्षमता और अन्य तकनीकी सुविधाओं की बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन

अजय वर्मा ने कहा कि ट्रायल के दौरान ई-बस को धर्मशाला से शाहपुर, धर्मशाला से घेरा और धर्मशाला से मैक्लोडगंज के रूटों पर चलाकर देखा गया। एक बार फुल चार्ज होने पर यह बस 180 किलोमीटर का सफर तय कर रही है। बस की वास्तविक क्षमता को मापने के लिए इसमें सवारियों के वजन के बराबर मिट्टी की बोरियां रखकर ट्रायल लिया गया।
विज्ञापन

वर्तमान में बस में 30 सीटें हैं, जिन्हें कंपनी (ऑलेक्ट्रा) द्वारा बढ़ाकर 32 किया जाएगा। प्रदेश भर में चल रहे इन परीक्षणों के बाद एचआरटीसी के बेड़े में कुल 297 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी, जिनकी पहली खेप अप्रैल माह में पहुंचने की उम्मीद है। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि इन बसों के रख-रखाव का जिम्मा 12 वर्षों तक ऑलेक्ट्रा कंपनी का होगा। सभी डिपुओं के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) बस रूटों की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, ताकि चार्जिंग और दूरी के अनुसार सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा, क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी और एचआरटीसी के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed