फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC Volvo buses will run between Dharamshala and Delhi from tomorrow.

Kangra News: धर्मशाला-दिल्ली के बीच कल से दौड़ेंगी एचआरटीसी की वोल्वो बसें

Mon, 29 Sep 2025 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Sep 2025 05:24 AM IST
विज्ञापन
HRTC Volvo buses will run between Dharamshala and Delhi from tomorrow.
एचआरटीसी की वोल्वो बसें। -अमर उजाला
धर्मशाला। पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने धर्मशाला से दिल्ली के लिए बंद पड़ी वोल्वो बस सेवा को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। बस सेवा 30 सितंबर से बहाल कर दी जाएगी। धर्मशाला बस अड्डे से वोल्वो रोजाना शाम 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी, जबकि अगले दिन शाम करीब 8:30 बजे दिल्ली से धर्मशाला लौटेगी।
विज्ञापन

एचआरटीसी ने इस 30 सितंबर की बस सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। नई बस सेवा शुरू होने से धर्मशाला से दिल्ली के लिए वोल्वो की संख्या दो हो जाएगी। दूसरी वोल्वो रात 8:05 बजे धर्मशाला से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होती है। इसके अलावा चामुंडा से वृंदावन के लिए हिमधारा बस और धर्मशाला से दिल्ली के लिए तीन साधारण बसें भी चल रही हैं।
विज्ञापन

एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि 30 सितंबर से शाम 6:30 बजे वाली धर्मशाला–दिल्ली वोल्वो बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके साथ धर्मशाला से दिल्ली के लिए चलने वाली कुल बसों की संख्या छह हो जाएगी, जिनमें दो वोल्वो, एक हिमधारा और तीन साधारण बसें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed