फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC pensioners said will stage a sit-in protest in Shimla

Kangra News: एचआरटीसी के पेंशनर बोले- नौ तक वार्ता न हुई तो शिमला में करेंगे घेराव

Tue, 06 Jan 2026 08:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 08:42 AM IST
विज्ञापन
HRTC pensioners said will stage a sit-in protest in Shimla
कांगड़ा। एचआरटीसी के पेंशनरों ने पेंशन के भुगतान में हो रही देरी और वित्तीय लाभों से वंचित रखने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ आर-पार का एलान कर दिया है। सोमवार को कांगड़ा में हुई परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की जिला स्तरीय बैठक में पेंशनरों ने कहा कि यदि 9 जनवरी तक उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो शिमला स्थित मुख्य कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंच के जिला अध्यक्ष चमन लाल पुंडीर ने कहा कि पेंशनरों के साथ मजाक किया जा रहा है। 65 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों को तो 17 दिसंबर को पेंशन मिल गई, लेकिन शेष पेंशनरों को महीने के अंतिम दिन तक इंतजार करना पड़ा। पेंशनरों ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर भुगतान में इस तरह का भेदभाव और विलंब मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना के समान है।
विज्ञापन

बैठक में रोष जताया गया कि प्रदेश के अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों और पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त और एरियर दिया जा रहा है, लेकिन एचआरटीसी के पेंशनरों को इससे महरूम रखा गया है। संयुक्त संघर्ष समिति ने पहले ही 29 दिसंबर को शिमला में ज्ञापन सौंपकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि 9 जनवरी तक उनकी मांगों पर सकारात्मक चर्चा नहीं होती है तो वे शिमला मुख्यालय की ओर कूच करेंगे। इस अवसर पर रणजीत सिंह, कृपाल सिंह, संचार पठानिया, सुभाष राणा और सुनील डोगरा सहित करीब 100 सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में दिवंगत साथियों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed