{"_id":"6734ad65db6dcaaf690a9229","slug":"hrtc-employees-will-soon-get-rs-100-crore-overtime-agnihotri-kangra-news-c-95-1-kng1004-154453-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कर्मियों को जल्द मिलेगा 100 करोड़ ओवरटाइम : अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी कर्मियों को जल्द मिलेगा 100 करोड़ ओवरटाइम : अग्निहोत्री
Thu, 14 Nov 2024 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 14 Nov 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
जवाली में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता। -संवाद
जवाली (कांगड़ा)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मियों को ओवरटाइम के 100 करोड़ रुपये जल्द दिए जाएंगे। इसके साथ ही 250 नई डीजल और इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। वह बुधवार को विधानसभा जवाली के नक्की में बोल रहे थे।
उपमुख्यमंत्री ने जवाली के नक्की में तीन करोड़ रुपये की लागत से बने विश्रामगृह का लोकार्पण किया। इसके साथ ही जल शक्ति विभाग की निरीक्षण कुटीर का भी उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। को-ऑपरेटिव सोसायटीज को कंप्यूटराइज्ड और ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे लोगों को होने वाली दिक्कतों का समाधान होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले 10 गारंटियां दी थीं, जिनमें से पांच को पूरा कर लिया गया है, और अन्य गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। अब जनता की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर सुनकर किया जा रहा है।