{"_id":"671398013aa00a00ad0fd216","slug":"horticulture-minister-visited-bhadwar-mushroom-plant-kangra-news-c-95-1-kng1002-151394-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बागवानी मंत्री ने किया भड़वार मशरूम प्लांट का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बागवानी मंत्री ने किया भड़वार मशरूम प्लांट का दौरा
Sun, 20 Oct 2024 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की भड़वार पंचायत में मशरूम प्लांट का दौरा किया। उन्होंने प्लांट के संचालक सुरजीत सिंह से मशरूम उत्पादन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन भी उपस्थित रहे।
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मशरूम प्लांट संचालक सुरजीत सिंह ने बागवानी विभाग की मदद से मशरूम यूनिट के साथ कंपोजिट प्लांट भी स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग मशरूम उत्पादन का कार्य करना चाहते हैं, उनके लिए सरकार की ओर से अनुदान प्रदान किया जाता है। युवाओं को प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं के साथ अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में आगे आना चाहिए। इस अवसर पर बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. कमलशील नेगी भी मौजूद रहे।