फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hormone tests have not been conducted at Dharamshala Hospital for four months.

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में चार माह से नहीं हो रहे हार्मोन टेस्ट

Tue, 25 Aug 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 25 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Hormone tests have not been conducted at Dharamshala Hospital for four months.
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में करीब चार माह से थायराइड और अन्य महत्वपूर्ण हार्मोनल जांच की सुविधा प्रभावित है। संबंधित मशीन के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरी न होने के कारण मरीजों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि इन जांचों का टेंडर दो साल की अवधि के लिए किया जाना है। विभागीय लेटलतीफी के चलते यह प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, थायराइड मशीन के संचालन के लिए पिछला टेंडर 31 मार्च 2026 को पूरा हो गया है। इसके बाद नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया पूरी की जानी थी जिसमें देरी हो रही है। मशीन का संचालन न होने के कारण अस्पताल की लैब में टी-3, टी-4, टीएसएच, विटामिन डी, सीए-125, एलएच और एफएसएच समेत कई महत्वपूर्ण हार्मोनल जांचें प्रभावित हो रही हैं। मरीजों को जांच के लिए परिसर स्थित क्रस्ना लैब या निजी प्रयोगशालाओं का रुख करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं और थायराइड से पीड़ित मरीजों को उठानी पड़ रही है। अस्पताल परिसर स्थित क्रस्ना लैब में भी जांच करवाने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन

मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग और उच्चाधिकारियों से मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर हार्मोनल जांच की सुविधा बहाल की जाए।
-----
थायराइड मशीन के संचालन के लिए टेंडर प्रकिया वर्तमान में चल रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही अस्पताल की लैब में ही दोबारा से थायराइड और अन्य हार्मोनल टेस्ट की सुविधा बहाल हो सकेगी। -डॉ. सुनील भट्ट, एसएमओ, क्षेत्रीय अस्पताल, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed