{"_id":"67c747f89cf81614d7079a14","slug":"honorarium-of-yoga-instructors-should-be-paid-soon-sahil-kangra-news-c-95-1-kng1005-167634-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग प्रशिक्षकों के मानदेय का जल्द हो भुगतान : साहिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग प्रशिक्षकों के मानदेय का जल्द हो भुगतान : साहिल
Wed, 05 Mar 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। योग प्रशिक्षण कर्मचारी संगठन कांगड़ा के अध्यक्ष साहिल राणा ने आयुष विभाग और संबंधित कंपनी से योग प्रशिक्षकों के मानदेय का जल्द भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आयुष विभाग के अंतर्गत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में आउटसोर्स पर रखे योग प्रशिक्षकों का पांच महीने से मानदेय लंबित है।
प्रदेश में लगभग 1250 के करीब योग प्रशिक्षक हैं, जिनकी वर्ष 2022 को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनाती की गई थी। यह प्रशिक्षक आयुर्वेदिक केंद्र के अतिरिक्त पंचायतों, वार्डों और स्कूलों आदि विभिन्न क्षेत्रों में योग सेवाएं दे रहे हैं, जिसमें पुरुष योग प्रशिक्षक को सप्ताह में चार दिन और महिला के दो दिन निश्चित हैं। जिला कांगड़ा में लगभग 215 योग प्रशिक्षक हैं। संवाद