फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Holi-Utrala road should be constructed by central agency

होली-उतराला सड़क का केंद्रीय एजेंसी से करवाएं निर्माण : इंदु

Fri, 27 Dec 2024 07:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 27 Dec 2024 07:47 AM IST
विज्ञापन
Holi-Utrala road should be constructed by central agency
धर्मशाला। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर चंबा और कांगड़ा जिलों को जोड़ने वाले होली-उतराला मार्ग के निर्माण की मांग की। उन्होंने केंद्रीय एजेंसी से इस मार्ग का निर्माण कराने का अनुरोध किया और परियोजना के लिए केंद्रीय मद से बजट आवंटन की भी अपील की।
विज्ञापन

इंदु गोस्वामी ने कहा कि होली-उतराला सड़क के निर्माण से कांगड़ा और चंबा जिलों के बीच की दूरी 125 किलोमीटर से घटकर 60 किलोमीटर रह जाएगी। यह मार्ग न केवल दोनों जिलों की दूरी कम करेगा, बल्कि धौलाधार पर्वतमाला के दोनों ओर बसे होली, भरमौर और कांगड़ा क्षेत्र के गद्दी समुदाय के हजारों लोगों को यात्रा में सुविधा प्रदान करेगा।
विज्ञापन

इस मार्ग के निर्माण से भरमौर जैसे जनजातीय क्षेत्र के विकास को भी तेज़ी मिलेगी और धौलाधार पर्वतमाला के अछूते क्षेत्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। यह सड़क दोनों जिलों की 1.5 से 2 लाख आबादी को लाभ पहुंचाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस परियोजना के संदर्भ में राष्ट्रीय उच्च मार्ग अथॉरिटी के अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed