फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Historic rally will be held in Mandi of Prime Minister Narendra Modi: Shanta

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी में होगी ऐतिहासिक रैली: शांता

Sat, 25 Dec 2021 08:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Historic rally will be held in Mandi of Prime Minister Narendra Modi: Shanta
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि विश्वविख्यात भारत की काशी का कायाकल्प करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल की छोटी काशी मंडी में पधार रहे हैं। वे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश सरकार को चार साल ईमानदारी से बेहतर रूप से चलाने के लिए अपना आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन

कहा कि यह हिमाचल के लिए एक अविस्मरणीय दिन होगा। दुबई में अपनी बेटी के पास गए शांता ने जारी बयान में कहा कि वे प्रधानमंत्री का मंडी आगमन पर स्वागत करते हैं और उन्होंने प्रदेशवासियों को इस ऐतिहासिक अवसर पर बधाई दी है।
विज्ञापन

शांता कुमार ने कहा है कि उन्हें मंडी की इस ऐतिहासिक रैली में सम्मिलित होने के लिए जयराम ठाकुर ने स्वयं दूरभाष पर निमंत्रण दिया है, लेकिन वे इन दिनों अपनी बेटी के पास दुबई में हैं। लिहाजा, वे इस भाग्यशाली दिवस पर उपस्थित नहीं हो पाएंगे, लेकिन नरेंद्र मोदी और जयराम ठाकुर को बताना चाहते हैं कि भले ही वे तन से नहीं, लेकिन मन से उस दिन उनके आसपास रहेंगे। शांता कुमार ने समस्त हिमाचल वासियों से अपील की है कि 27 दिसंबर को मंडी में होने वाली ऐतिहासिक रैली में शामिल होकर नरेंद्र मोदी के संदेश को जरूर सुनें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed