फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hindu conference resolves to build social harmony and nation

Kangra News: हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

Tue, 03 Feb 2026 09:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 03 Feb 2026 09:23 AM IST
विज्ञापन
Hindu conference resolves to build social harmony and nation
योल खंड में आयोजित हिंदू सम्मेलन में हिस्सा लेते लोग। -स्रोत : जागरूक पाठक
योल (कांगड़ा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर योल खंड के अंतर्गत पांच स्थानों पर हिंदू सम्मेलन हुए। इन कार्यक्रमों में हिंदू समाज के लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया। यह सम्मेलन शिव मंदिर रौंखर, अंजनी माता मंदिर बरवाला-घियाना, शिव मंदिर गढ़ सुक्कड़, नोडराणी माता मंदिर चतेहड़ और शिव मंदिर मनेढ़ बल्ला-जंदरांगल में हुए।
विज्ञापन

सम्मेलनों के दौरान संघ के जिला प्रचारक सूरज सहित अन्य वक्ताओं ने संघ के शताब्दी वर्ष और पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान समय में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन (पारिवारिक जागरण), स्वदेशी जीवनशैली और नागरिक कर्तव्यों के पालन को अनिवार्य बताया। वक्ताओं ने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए समाज के हर वर्ग का संगठित होना आवश्यक है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संत रविदास जयंती के अवसर पर उनके द्वारा दिए गए समानता और समरसता के संदेश को याद किया गया। इसके साथ ही सम्मेलनों में महिला सशक्तिकरण और सनातन धर्म के आध्यात्मिक मूल्यों पर भी गहन चर्चा हुई। समिति अध्यक्षों कुलभूषण, साहब सिंह, सुरेंद्र कपूर और हिमांशु ने समाज में जागरूकता लाने और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का आह्वान किया। कार्यक्रमों का समापन मंत्रोच्चारण, भजन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed