फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Himachal will open in Shahpur

शाहपुर में खुलेगा हिमाचल का पहला ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र

Wed, 22 Dec 2021 12:27 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Himachal will open in Shahpur
शाहपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के शाहपुर में देश का तीसरा और प्रदेश का पहला ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा। नए साल के पहले हफ्ते में यहां कक्षाएं शुरू भी हो जाएंगी।
विज्ञापन

आईटीआई शाहपुर और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के बीच पांच साल के लिए एमओयू साइन हो चुका है, जिसके चलते आईटीआई शाहपुर के परिसर में इसकी कक्षाएं लगेंगी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमीकी तरफ से विद्यार्थि
विज्ञापन

यों को एक हफ्ते का ड्रोन लाइसेंस कोर्स करवाया जाएगा। इसके साथ ही और अन्य प्रकार के कोर्स भी होंगे। ये संस्थान हिमाचल सरकार की देखरेख में चलाया जाएगा। इस संबंध ड्रोन डेवलपमेंट मैनेजर विकास कुमार ने बताया कि अभी तक 100 के करीब लोगों की एडमिशन हो चुकी है। जनवरी के पहले हफ्ते में कक्षाएं शुरू होंगी। यह एक हफ्ते का कोर्स होगा। इसके लिए आईटीआई शाहपुर के मैदान में लैंडिंग और टेकिंग साइट और क्लासरूम भी तैयार कर लिया गया है। एक बैच में केवल छह लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी। एक दिन में लगभग सात घंटे कक्षा चलेगी। इस कोर्स की योग्यता दसवीं पास होगी। यह कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों की संस्थान की तरफ से 45 दिन के भीतर प्लेसमेंट भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed