फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Himachal Trains can run on Jogindernagar-Pathankot track from 28th

हिमाचल: जोगिंद्रनगर-पठानकोट ट्रैक पर 28 से दौड़ सकती है ट्रेन, रेल संरक्षा आयुक्त 24 फरवरी को करेंगे निरीक्षण

Sun, 15 Feb 2026 11:45 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बरियाल (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरियाल (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 15 Feb 2026 11:45 AM IST
सार

28 फरवरी से कांगड़ा घाटी के लोगों को पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक सीधे और सस्ते सफर की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी इसकी उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Trains can run on Jogindernagar-Pathankot track from 28th
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर करीब चार साल से बंद पड़ी सीधी रेल सेवा इसी महीने के अंत तक बहाल होने की उम्मीद है। 24 फरवरी को सात बोगियों वाली विशेष ट्रेन के साथ पूरे ट्रैक का अंतिम निरीक्षण किया जाएगा। यदि यह निरीक्षण और ट्रायल सफल रहता है तो 28 फरवरी से कांगड़ा घाटी के लोगों को पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक सीधे और सस्ते सफर की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। अगस्त 2022 में चक्की खड्ड पुल के ध्वस्त होने के बाद से यह मार्ग बाधित था। 
विज्ञापन

उत्तर रेलवे परिमंडल दिल्ली के रेल संरक्षा आयुक्त दिनेश चंद देशवाल 24 फरवरी को सुबह 7 बजे पठानकोट से नूरपुर रोड तक नवनिर्मित पुल और ट्रैक का जायजा लेंगे। इसके बाद दोपहर को नूरपुर रोड से जोगिंद्रनगर तक ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान लोकतांत्रिक राष्ट्र अभियान समिति के सदस्य और अन्य स्वयंसेवी संस्थाएं आयुक्त से मिलकर यात्रियों की समस्याओं और ट्रैक की चुनौतियों पर चर्चा करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधी रेल सेवा बहाल होने से न केवल आम जनता को सस्ता परिवहन मिलेगा, बल्कि जिला के शक्तिपीठों और ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ेगी। वर्तमान में केवल बैजनाथ से कांगड़ा के बीच ही दो ट्रेनें चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। इस बहाली से कांगड़ा घाटी की  आर्थिकी को भी नया बल मिलने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन

24 फरवरी को सुबह सात बजे नेरोगेज ट्रेन से पठानकोट से नूरपुर रोड तक रेल ट्रैक सहित नवनिर्मित चक्की खड्ड रेल पुल का निरीक्षण करेंगे। दोपहर बाद नूरपुर रोड से जोगिंद्रनगर तक रेल ट्रैक का निरीक्षण और ट्रायल करेंगे। ट्रायल सफल रहने के बाद दो-तीन दिन में पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक सीधी रेल सेवा बहाल कर दी जाएगी। - दिनेश चंद देशवाल, रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर रेलवे परिमंडल दिल्ली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed