फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Himachal Pradesh Wife Murdered with Axe in Kutahan Village Accused Husband Arrested

हिमाचल प्रदेश: कुटाहण गांव में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Tue, 31 Mar 2026 09:56 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 31 Mar 2026 09:56 AM IST
सार

Kangra Wife Murder: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के कुटाहण गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh Wife Murdered with Axe in Kutahan Village Accused Husband Arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।  पुलिस के मुताबिक कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल के कुटाहण गांव में मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे सन्नी कुमार ने पत्नी काल्टी देवी (32) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना के समय उसकी बेटी भी उसी कमरे में सो रही थी। मां को खून से लथपथ हालत में देखकर वह घबरा गई और पास के कमरे में सो रहे अपने ताया को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लंबागांव पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 

आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कुछ समय से बीमार चल रहा था और सोमवार को उसे झाड़-फूंक के लिए एक तांत्रिक के पास ले जाया गया था। उसी रात वह पत्नी के साथ अपने भाई के घर कुटाहण में ठहरा था और सुबह उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच जारी है। सन्नी लंबागांव क्षेत्र में मजदूरी करता है। मृतका की एक 9 साल की बेटी और 11 व 15 साल के दो बेटे हैं। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed