{"_id":"69f703dbeefac0ef1400b2b0","slug":"himachal-driver-suffers-heart-attack-while-driving-bus-overturns-in-nurpur-2026-05-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Himachal Bus Accident: ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, नूरपुर में सड़क पर पलटी चलती बस, घायल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Bus Accident: ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, नूरपुर में सड़क पर पलटी चलती बस, घायल अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 03 May 2026 04:45 PM IST
सार
Himachal Bus Accident : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नूरपुर में एक निजी बस सड़क पर पलट गई। वजह थी ड्राइवर को आया हार्ट अटैक। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल सवारियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
1 of 7
सड़क पर पलटी बस।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर नूरपुर के समीप न्याजपुर में रविवार सुबह एक निजी बस (HP72 D3791) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने से चीखो पुकार मच गई। चंबा से बस सुबह साढ़े छह बजे ऊना के लिए निकली थी और सुबह 11 बजे के करीब नूरपुर में पहुंचने पर यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बस चंबा से ऊना रूट पर जा रही थी। नूरपुर शहर के न्याजपुर में तीखे मोड़ पर बस चालक को हार्ट अटैक आ गया, जिससे बस चालक बेहोश होकर खिड़की से नीचे गिर गया और इस कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई।
2 of 7
अस्पताल में भर्ती करवाए गए घायल।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए और बस में सवार घायल सवारियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच स्थानीय पुलिस-प्रशासन सहित सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक अजय महाजन, वन विकास निगम के निदेशक योगेश महाजन, व्यापार मंडल के प्रधान अश्वनी सूरी सहित शहर के कई समाजसेवी भी अस्पताल पहुंच गए। बस में सवार 25 घायलों को सिविल अस्पताल नूरपुर में उपचार दिया जा रहा है। बस में सवार अधिकतर लोग जिला चंबा की बताई जा रही हैं। बस चालक सहित तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
3 of 7
अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
नूरपुर सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. सतीश पॉल ने बताया कि इस हादसे में 28 घायलों में से 3 को गंभीरावस्था में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रैफर किया गया है और शेष घायलों का नूरपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिन्हें फिलहाल एहतियातन अगले 24 घंटों के लिए चिकित्सा निगरानी के लिए रखा है। उधर, एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि इस सड़क में गंभीर रूप से घायलों को प्रशासन की ओर से 5-5 हजार रुपये और मामूली रुप से घायलों को 2-2 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है। साथ ही नूरपुर अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अस्पताल में घायलों का चल रहा उपचार।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
उल्लेखनीय है कि न्याजपुर में निजी बस के अनियंत्रित होकर पलटने से एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि बस चालक को हार्ट अटैक आने से अनियंत्रित बस घटनास्थल के पास तीखे मोड़ के साथ गहरी खाई में जाने की बजाय सड़क के बीचोंबीच पलट गई, अन्यथा यहां बड़ा हादसा पेश आ सकता था। उधर, पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
5 of 7
सड़क पर पलटी बस।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कंडक्टर ने बताई हादसे की वजह
बस परिचालक अमित कुमार ने बताया कि बस जैसे ही न्याजपुर के समीप पहुंची तो बस चालक मनजीत सिंह को अचानक छाती में दर्द उठा और पल भर में ही बेहोश होकर खिड़की से नीचे गिर गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई और बस में चीखो पुकार मच गई। स्थानीय लोग भी तुरंत मदद के पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने ट्रैफिक मोड़ा नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त बस के सड़क के बीचोंबीच पलटने से यातायात बाधित हो गया। इससे सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान नूरपुर पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए ट्रैफिक को डिफेंस रोड की ओर मोड़ दिया, जिससे कुछ समय बाद यातायात बहाल हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।