फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Himachal did not meet the Centre's criteria for MNREGA works, budget stopped

Kangra News: मनरेगा कार्यों में केंद्र के मापदंडों पर खरा नहीं उतरा हिमाचल, बजट रुका

Wed, 21 May 2025 01:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Himachal did not meet the Centre's criteria for MNREGA works, budget stopped
धर्मशाला। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को लेकर केंद्र सरकार के तय मापदंडों पर हिमाचल खरा नहीं उतरा है, जिसके चलते केंद्र सरकार ने हिमाचल के मनरेगा बजट को रोक दिया है। 31 मार्च के बाद केंद्र के दिए गए लक्ष्यों सहित अन्य कार्यों के लिए समीक्षा बैठक होती है, जिसमें हिमाचल अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख पाया है। मनरेगा कार्यों के लिए बजट न आने से न तो मनरेगा मजदूरों को दिहाड़ी मिल रही है और न ही वेंडरों को सामग्री का पैसा मिल रहा रहा है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्य बजट न आने से पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। भुगतान न होने पर वेंडरों ने अब पंचायतों में मनरेगा कार्यों के लिए सामग्री भेजना भी बंद कर दिया है। वहीं, सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा बजट पर यह रोक हिमाचल के लिए तय मानदंडों पर खरा न उतरने के चलते हुई है। वहीं, इस संदर्भ में परियोजना अधिकारी डीआरडीए कांगड़ा चंद्रबीर सिंह ने बताया कि बजट न आने से कुछ दिक्कतें पेश आई हैं, जिन्हें जल्द ही दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed