फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Himachal Congress's performance in Delhi: Dr. Rajesh

हिमाचल कांग्रेस का दिल्ली में दिखा जलवा : डॉ. राजेश

Tue, 16 Dec 2025 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Dec 2025 05:01 AM IST
विज्ञापन
Himachal Congress's performance in Delhi: Dr. Rajesh
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डाॅ. राजेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा के खिलाफ वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान में हिमाचल से भारी संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोश दिखाया। इससे यह बात साबित होती है कि पहाड़ी प्रदेश में आने वाले वक्त में विपक्ष पूरी तरह से धराशायी होकर रह जाएगा।
विज्ञापन

डाॅ. राजेश ने कहा कि वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के लिए जिस वक्त दिल्ली की सडकों पर जन सैलाब उमड रहा था, उसमें हिमाचलियों की भागीदारी बडी संख्या में साफ दिख रही थी। उन्होंने कहा कि इसी से इस बात का पता चल रहा था कि भाजपा के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं में कितना करंट है। डाॅ. राजेश ने कहा कि यह तय है कि आने वाले वक्त में पार्टी कार्यकर्ता और ज्यादा जोश के साथ इसी तरह बीजेपी की काली करतूतों का पर्दाफाश करने के लिए बाहर निकलते रहेंगे।उन्होंने ये बात भी कही है कि दिल्ली में जिस तरह से सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस विनय कुमार ने एकजुटता से कार्यकर्ताओं की अगुवाई की, उससे भी पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed