{"_id":"6599b39a9699aa671706db5a","slug":"help-will-be-sought-from-the-government-for-the-construction-of-the-sanctum-sanctorum-of-chamunda-temple-kangra-news-c-95-1-kng1002-22123-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चामुंडा मंदिर के गर्भगृह निर्माण के लिए सरकार से मांगी जाएगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चामुंडा मंदिर के गर्भगृह निर्माण के लिए सरकार से मांगी जाएगी मदद
विज्ञापन
चामुंडा मंदिर के गर्व गृह का निर्माणाधीन कार्य।
धर्मशाला। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर के गर्भगृह निर्माण के लिए प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद मांगी जाएगी। मौजूदा समय में लोक निर्माण विभाग के पास काम शुरू करने के लिए 30-40 लाख रुपये जमा करवा दिए गए हैं, जिससे कार्य चल रहा है। आने वाले समय में पैसों की कमी आने के कारण इसका असर मंदिर के निर्माण कार्य पर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए गर्भगृह के निर्माण के लिए सरकार से बजट मांगने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
शक्तिपीठ चामुंडा मंदिर के गर्भगृह पर शक्तिपीठ बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा और ज्वालामुखी मंदिर की तरह अब तीन गुंबदों का निर्माण किया जा रहा है। एनआईटी हमीरपुर ने चामुंडा मंदिर का संरचनात्मक डिजाइन तैयार किया है, जिसके आधार पर निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए कुल खर्च ढाई करोड़ के करीब आएगा, लेकिन मंदिर ट्रस्ट के पास इतनी राशि नहीं है, जिससे निर्माण को पूरा किया जा सके। मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर की सालाना आय पांच करोड़ रुपये के करीब रहती है। इस आय से मंदिर की देखरेख और कर्मचारियों का वेतन भी निकाला जाता है। इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट चामुंडा में संस्कृत कॉलेज भी चल रहा है, जहां पर करीब डेढ़ सौ विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। कॉलेज का खर्च भी इसी आय से निकाला जाता है। अन्य शक्तिपीठों के मुकाबले चामुंडा मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम ही रहती है, जिस वजह से आय में भी कमी दर्ज की जाती है।
चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के गर्भ गृह पर तीन गुंबदों का निर्माण किया जा रहा है। इस पर करीब ढाई करोड़ खर्च किए जाएंगे। फिलहाल लोक निर्माण विभाग को कार्य करने के लिए 30 से 40 लाख रुपये दे दिए गए हैं और कार्य प्रगति पर है। अगर अधिक बजट की जरूरत पड़ेगी तो सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- गिरी राज ठाकुर, तहसीलदार एवं मंदिर अधिकारी।